JAC Board Class 10Th Social Science (सामाजिक विज्ञान) Objective Question Online Test | Civics (नागरिकशास्त्र) | सत्ता की साझेदारी

JAC Board Class 10Th Social Science (सामाजिक विज्ञान) Objective Question Online Test | Civics (नागरिकशास्त्र) | सत्ता की साझेदारी

1. बेल्जियम में निम्न में से कौन-सी भाषा बोली जाती है ?

डच
फ्रेंच
जर्मन
इनमें सभी ।

2. बेल्जियम में डचों की आबादी कितना प्रतिशत है ?

74%
52%
59%
72%

3. श्रीलंका में तमिल देश की कुल जनसंख्या का भाग है-

25%
20%
18%
22%

4. 1956 ई० में श्रीलंका में किस भाषा को एकमात्र राजभाषा बना दिया गया ?

तमिल
सिंहली
अँग्रेजी
उर्दू

5. सामूहिक (सामुदायिक) सरकार का उदाहरण निम्न में से किस देश में मिलता है ? अथवा, निम्नांकित किस देश में सामुदायिक सरकार के प्रावधान हैं ?

भारत
बेल्जियम
श्रीलंका
इनमें कोई नहीं ।

6. कौन-सा भाषायी समूह ब्रूसेल्स में बहुसंख्यक है ?

जर्मन भाषी
इंग्लिस भाषी
फ्रांसीसी भाषी
डच भाषी

7. अल्पसंख्यक फ्रेंच-भाषी लोग तुलनात्मक रूप से .......... से ज्यादा समृद्ध और ताकतवर थे ।

जर्मन
ब्रिटिश
डच
पुर्तगाली

8. श्रीलंका में दो मुख्य जातीय गुट हैं-

हिन्दू तथा मुसलमान
मुसलमान तथा ईसाई
जर्मन तथा फ्रैंच
सिंहली तथा तमिल

9. निम्नांकित में से किस जातीय समूह की बेल्जियम में सबसे बड़ी आबादी है ?

फ्रेंच भाषी
डच भाषी
जर्मन भाषी
इनमें कोई नहीं ।

10. भारत में क्षेत्रीय सरकार के लिए दूसरा नाम है-

प्रांतीय सरकार
राज्य सरकार
सामुदायिक सरकार
इनमें कोई नहीं ।

11. निम्न में से कौन-सा सत्ता की साझेदारी का कारण है-

युक्ति परक
नैतिक
(a) और (b) दोनों
इनमें कोई नहीं ।

12. 'लोकतंत्र की आत्मा' क्या है, जो विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच टकराव को कम करता है ?

समानता
सत्ता की साझेदारी
स्वतंत्रता
सहयोग

13. श्रीलंका में सिंहली और तमिल समुदाय के बीच तनाव का क्या कारण था ?

आतंकवाद
तुष्टीकरण
बहुसंख्यकवाद
इनमें कोई नहीं ।

14. सत्ता की साझेदारी के संबंध में निम्न में कौन कथन असत्य है ?

सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र के लिए लाभकर है।
इसमें सामाजिक समूहों में टकराव का अंदेशा घटता है।
यह अस्थिरता एवं आपसी फूट को बढ़ाती है।
सत्ता में लोगों की भागीदारी बढ़ाती है।

15. निम्न में कौन बेल्जियम का एक भाषायी समूह नहीं है ?

फ्रेंच
स्पेनिश
डच
जर्मन

16. संघीय शासन व्यवस्था के संबंध में निम्न में से कौन असत्य है ?

देश की एकता की सुरक्षा करना और उसे बढ़ावा देना।
क्षेत्रीय विविधताओं का सम्मान करना ।
विभिन्न स्तर की सरकारों के बीच सत्ता का बँटवारा।
अदालतों को संविधान और विभिन्न स्तर की सरकारों के अधिकारों की व्याख्या का अधिकार न होना ।

17. सत्ता की साझेदारी के क्षैतिज वितरण के अंतर्गत कौन शामिल हैं?

केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय सरकार ।
हितसमूह, दबाव समूह, राजनीतिक दल ।
विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपलिका ।
सामाजिक समूह, भाषायी समूह, धार्मिक समूह |

18. यूरोपीय संघ का मुख्यालय कहाँ अवस्थित है ?

ब्रूसेल्स
लंदन
रोम
पेरिस

19. बेल्जियम में डच भाषा बोलने वालों की आबादी कितनी प्रतिशत है ?

40
20
39
59

20. बेल्जियम में कौन-सी भाषा बोलने वाले बहुसंख्यक हैं ? अथवा, बेल्जियम की राजधानी ब्रूसेल्स के 80 फीसदी लोग किस भाषा का प्रयोग करते हैं ?

डच
अँग्रेजी
फ्रेंच
जर्मन

21. सत्ता की साझेदारी के उर्ध्वाधर वितरण से निम्न में से कौन संबंधित हैं ?

विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका ।
केंद्र सरकार, राज्य सरकार, स्थानीय सरकार ।
सामजिक समूह, भाषायी समूह, धार्मिक समूह |
दबाव समूह, राजनीतिक दल, सामाजिक आंदोलन |

22. नियंत्रण एवं संतुलन की व्यवस्था का संबंध सत्ता की साझेदारी के निम्न में से किस रूप से है ?

सत्ता का क्षैतिज वितरण
सत्ता का उध्वार्धर वितरण
सत्ता का विभिन्न समूहों के बीच वितरण
सत्ता का दबाव समूहों एवं आंदोलनों की गतिविधियों के मध्य वितरण ।

23. बेल्जियम में सत्ता की साझेदारी के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है ?

केंद्रीय सरकार में डच और फ्रेंचभाषी मंत्रियों की संख्या समान ।
राज्य सरकारें केंद्रीय सरकार के अधीन नहीं है।
बेल्जियम में अलग सरकार है और इसमें डच एवं फ्रेंचभाषी समुदायाँ का असमान प्रतिनिधित्व है।
केंद्रीय एवं राज्य सरकार के अलावा यहाँ एक तीसरे स्तर की सरकार- सामुदायिक सरकार का काम करती है।

24. संघात्मक शासन प्रणाली वाला देश इनमें से कौन नहीं है ?

संयुक्त राज्य अमेरिका
श्रीलंका
बेल्जियम
ऑस्ट्रेलिया

25. निम्न में से किस देश में एकात्मक शासन व्यवस्था है ?

भारत
संयुक्त राज्य अमेरिका
स्वीटजरलैंड
श्रीलंका

26. बेल्जियम में, 1950 और 1960 के दशक में किन भाषा के बोलने वाले समूहों के बीच तनाव बढ़ने लगा ?

फ्रेंच और डच
डच और जर्मन
फ्रेंच और सिंहली
फ्रेंच और जर्मन

27. लोकतंत्र के एक बुनियादी सिद्धांत के रूप में राजनीतिक शक्ति का स्रोत किसे माना जाता है ?

संसद
जनता
राज्य
न्यायालय

28. सत्ता में भागीदारी की आवश्यकता कहाँ पडती है ?

क्षेत्र, भाषा और जाति के आधार पर बँटे समाज में।
क्षेत्रीय विभाजन वाले बड़े राज्यों में।
प्रत्येक लोकतांत्रिक राज्य में ।
इनमें सभी।

29. निम्न में से किस प्रकार को टकराव आगे बढ़कर अक्सर हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता का रूप ले लेता है ?

लोकतांत्रिक
सामाजिक
आर्थिक
पारंपरिक

30. अधिकांश सिंहली भाषी लोग किस धर्म को मानने वाले हैं ?

बौद्ध
मुसलमान
हिन्दू
इनमें कोई नहीं ।

31. सत्ता में भागीदारी का एक सही लाभ क्या है ?

निर्णय लेने की प्रक्रिया में देरी
अस्थिरता और आपसी फूट में वृद्धि
विविधताओं में वृद्धि
विभिन्न समुदायों के बीच टकराव में कमी।

32. सत्ता का बँटवारा किस प्रकार की व्यवस्था के लिए ठीक माना जाता है ?

सांप्रदायिक
संवैधानिक
लोकतांत्रिक
गैर-लोकतांत्रिक

33. यदि सरकार के विभिन्न अंगों विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता का बंटवारा रहता है तो उसे सत्ता का ........ वितरण कहा जाता है।

क्षैतिज
उर्ध्वाधर
दबाव समूह
सामुदायिक

34. किस प्रकार के शासन में समाज के विभिन्न समूहों और उनके विचारों को उचित सम्मान दिया जाता है ?

लोकतांत्रिक
राजतंत्र
तानाशाही तंत्र
इनमें सभी।

35. बेल्जियम में अल्पसंख्यक के रूप में किस भाषा के बोलने वाले लोग तुलनात्मक रूप से ज्यादा समृद्ध और ताकतवर रहे हैं ?

फ्रेंच
डच
जर्मन
सिंहली

36. जब 1956 में श्रीलंका में कानून बनाया गया तो उसमें किन-किन बातों को जोड़ा गया ?

सिंहली को एकमात्र राजभाषा घोषित कर दिया गया ।
सरकारी नौकरियों में सिंहलियों को प्राथमिकता दी गई।
बौद्ध मत को संरक्षण और बढ़ावा दिया गया।
इनमें सभी ।